छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी को पीटा! बड़े भाई ने छोटे भाई को दी भयानक मौत! बोला, कोई पछतावा नहीं..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्थर से मार मारकर हत्या कर दी। आरोपी का छोटा भाई मृतक नंद कुमार नशा का आदि था और हमेशा परिवार के लोगों से मारपीट और विवाद करता रहता था।

घटना वाले दिन भी मृतक नशे में धुत था।  मृतक अपनी भाभी के साथ मारपीट और विवाद किया था। पत्नी को मार खाता देख गुस्साएं बड़े भाई ने फर्स के पत्थर से वार कर छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसे इस बात का कोई पछतावा नहीं है।

घटनास्थल पर गिरा खून

घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरायपाली थाना इलाके के ग्राम रसौटा की है।

क्या हुआ था उस दिन

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पुलिस को 29 जून को सूचना मिली कि ग्राम रसौटा में आरोपी दिलीप कुमार द्वारा अपने सगे छोटे भाई नंद कुमार उम्र 26 साल की पत्थर से पटक कर हत्या कर दिया है।

थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल ग्राम रसौटा पहुंचकर आरोपी दिलीप कुमार को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या करना कबूल किया और बताया कि उसे इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है।

अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मृतक की लाश

नशे में डूबा रहता था छोटा भाई

आरोपी दिलीप कुमार कोसले ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई नंद कुमार कोसले रायपुर में रहता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। वह हमेशा शराब, सिगरेट और सुलेशन सूंघकर नशे में डूबा रहता था। घर में भी लड़ाई-झगड़ा करता था, लेकिन हम लोग इसे नजर अंदाज कर देते थे।

29 जून शनिवार को भी मृतक नंदकुमार शराब पीकर आया और आरोपी की पत्नी (रिश्ते में मृतक की भाभी) के साथ मारपीट करने लगा।

अपनी पत्नी को पिटता हुआ देखकर आरोपी बड़ा भाई दिलीप आग बबूला हो गया। इसके बाद उसने घर में रखे फरसी पत्थर से छोटे भाई नंद कुमार के सिर में प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी बड़ा भाई नंदकुमार

प्रकरण में आरोपी दिलीप कुमार निवासी ग्राम रसौटा थाना पलारी को आज 30 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा दिया गया है।

आरोपी को हत्या का कोई पछतावा नहीं

पलारी पुलिस ने बताया कि छोटे भाई की हत्या करने के बाद आरोपी घर के पास चबूतरे पर बैठा था। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि मुझे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। उसने मेरी पत्नी पर हमला किया था। इस वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026