छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सावधान छत्तीसगढ़! गुरुवार को कोरोना ने लगाया शतक! 102 पॉजिटिव प्रकरण मिले! अब तक 323 एक्टिव मरीज.. देखेंशॉर्ट डिटेल

छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर से दस्तक देता दिखाई दे रहा है। आज 1667 सैम्पलों की हुई जांच में 102 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान में पूरे प्रदेश भर में 323 कोरोना के एक्टिव मरीज है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कुछ खास जानकारी हम आपसे साझा कर रहे हैं। जो इस प्रकार है।

हाइलाइट्स

  1. आज 06 अप्रैल 2023 की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत है।
  2. आज प्रदेश भर में हुए 1667 सैंपलों की जांच में 102 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
  3. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत
  4. प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
  5. प्रदेश में 10 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

10 जिलो में पाए गए 102 पॉजिटिव मरीज

प्रदेश में आज 06 अप्रैल को सरगुजा से 02, जांजगीर-चांपा से 04, दंतेवाड़ा से 06, महासमुंद एवं दुर्ग से 08-08, बिलासपुर से 09, धमतरी से 11. राजनांदगांव से 12 कोंडागांव से 17, रायपुर से 25 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

10 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं

● प्रदेश में आज 10 जिलों कबीरधाम, बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, बलरामपुर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

एम. राज्य में कोरोना के इलाज हेतु उपलब्ध बिस्तरों की जानकारी लिंक https://govthealth.cg.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। 05 सितम्बर 2020 के बाद हुए कोविंड जांच की रिपोर्ट website: www.cghealth.nic.in पर आप देख सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी करोना अपडेट
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 6 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

Corona Helpline – 104

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026