छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भिलाई: पहली ही मुलाकात में युवक को फेसबुक फ्रैंड ने उतारा मौत के घाट.. आप्राकृतिक सेक्स के चक्कर मे हुआ झगड़ा

दुर्ग: भिलाई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने शराब पीने के बाद अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और दोस्ती के बाद दोनों की पहली मुलाकात थी। दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र कामधेनु विश्वविद्यालय का छात्र है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक वेदांत शर्मा की कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अनमोल से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक सोशल मीडिया पर बातचीत होने के बाद मुलाकात की प्लानिंग की।

इसके बाद कल आरोपी अनमोल अपने दोस्त वेदांत से मिलने उसके घर पहुंचा। ताया गया कि वेदांत और अनमोल ने रात पहले जमकी शराब पी और फिर दोनों के बीच अप्राकृतिक संबंध बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि अनमोल ने वेदांत की गला दबाकर हत्या कर दी है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी अनमोल पूरी रात वेदांत की लाश के बगल में सोया रहा। वहीं, जब सुबह वह वेदांत के घर से निकला तो उसके चाचा को भी नमस्ते किया। अनमोल के जाने के बाद जब परिजन वेदांत के कमरे में गए तो वहां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। वेदांत संदिग्ध हालत में अपने कमरे में पड़ा हुआ था।

परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए इलके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी को धर दबोचा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026