छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ED के द्वारा बेटे की गिरफ्तारी पर बोले भूपेश बघेल: मेरे बेटे को टारगेट किया ताकि  अडानी के बारे में सवाल ना उठा सके..

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ED की रेड और उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद भूपेश बघेल आज विधानसभा सत्र पहुंचे। आज विधानसभा सत्र से आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि

आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है. पहले कवासी लखमा को टारगेट किया, देवेंद्र यादव को टारगेट किया और अब वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके. हम न डरेंगे, न झुकेंगे.

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस राज में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर ED ने एक्स सीएम भूपेश बघेल के घर पर आज सुबह रेड की। 6 घंटे की तफ्तीश के बाद उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर कोर्ट ले गयी। जहाँ कोर्ट ने चैतन्य बघेल की पांच दिन की कस्टडी ED को दी. इसके साथ ही आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था और रायगढ़ में अदानी ग्रुप के द्वारा जंगलों के पेड़ कटाई को लेकर कांग्रेस विधानसभा में प्रश्न पूछने वाली थी। खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ के तमनार क्षेत्र के मुड़ागांव में अदानी ग्रुप द्वारा पेड़ कटाई और फर्जी ग्राम सभा के आदेश पर सदन में इस मुद्दे को उठाया। कांग्रेस के द्वारा आज विधानसभा का बहिष्कार करते हुए वॉक आउट किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026