छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिग ब्रेकिंग: निर्वाचन आयोग ने रायगढ़ और बिलासपुर कलेक्टर सहित दुर्ग कोरबा और राजनांदगांव के एसपी को हटाया.. मंत्रालय के विशेष सचिव मनोज सोनी और दो एडिशनल एसपी भी हटाए

निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम छत्तीसगढ़ के 2 कलेक्टर, 3 पुलिस अधीक्षकों और मंत्रालय के विशेष सचिव मनोज सोनी को उनके पद से हटा दिया है। मनोज सोनी खाद्य विभाग में पदस्थ थे। इनके अलावा हटाए जाने वाले अफसरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा और रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शामिल हैं।

वहीं दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा को भी हटाया गया है। इनके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटा दिया गया है। चुनाव तारीखों का ऐलान होने के तीसरे ही दिन निर्वाचन आयोग की ओर से कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही आयोग ने यह भी निर्देशित किया है कि यह सभी अधिकारी आदेश के बाद से तत्काल अपने से नीचे के अधिकारियों को अपना कार्यभार सौंपेंगे और 2023 विधानसभा चुनाव में कोई भी निर्वाचन संबंधी कार्य नहीं करेंगे।

ECI ORDER

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026