छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Big Breaking: छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव का शेड्यूल जारी! छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होगा मतदान.. 3 दिसंबर को होगी काउंटिंग..!

छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही आज से इन सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा।

पहले चरण में 20 विधानसभा शामिल है.

दूसरे चरण में 70 विधानसभा शामिल है।

पहले चरण के लिए छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से नामांकन भरा जाएगा। 20 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 21 अक्टूबर को स्क्रुटनी होगी। नामांकन वापसी करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर को होगी। 7 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा।

दूसरे चरण के के लिए 21 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करना शुरू होगा। 30 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 31 अक्टूबर को स्कूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर होगी। इसके लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसकी मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग द्वारा जारी राज्यों में चुनाव का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में आने वाले विधानसभा क्षेत्र
दूसरे चरण में आने वाले विधानसभा क्षेत्र १
दूसरे चरण में आने वाले विधानसभा क्षेत्र २
इलेक्शन कमीशन का ट्वीट

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026