छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो: होम मिनिस्टर के सुरक्षा में बड़ी चूक! लैंड हुआ हेलीकॉप्टर ना हीं कोई पुलिस ना कोई गाड़ी..? बाइक से निकले विजय शर्मा..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में शुक्रवार को बड़ी चूक हो गई। अपने ही शहर में उन्हें बिना किसी सुरक्षा के मोटरसाइकिल पर बैठकर सांसद संतोष पांडेय के निवास तक जाना पड़ा।

दरअसल, उनके हेलिकॉप्टर को कवर्धा के पुलिस लाइन में लैंड करना था, लेकिन अचानक पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड करा दिया गया। जब डिप्टी सीएम उतरे तो पीजी ग्राउंड में न पुलिस वाले थे न गाड़ियां थीं, न ही कोई प्रोटोकाल अधिकारी, पुलिस के अधिकारी।

मोटरसाइकिल से निकले शर्मा

जब उन्हें समझ में आया कि, शायद गलत मैदान पर लैंडिंग हो गई है तो वे मोटरसाइकिल पर बैठकर ही रवाना हो गए। विजय शर्मा ने हेलीकॉप्टर गलत जगह लैंड होने के सवाल पर कहा- कुछ कंफ्यूजन की वजह से हेलीकॉप्टर गलत जगह लैंड हुआ है, देखो जगह बदल गई लेकिन कवर्धा है और कवर्धा में मुझे सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। बाइक में घूमना मुझे पसंद है, बाइक में घूम कर मुझे आनंद आया। मैं भी आम आदमी ही हूँ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026