छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की तीसरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक ही नाम है। भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। वहीं पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। इसके बाद बीजेपी से 86 सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। कुल 44 नए चेहरों को भाजपा मौका दे रही है।

भाजपा की तीसरी लिस्ट

भाजपा की ओर से अब सिर्फ चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी रह गया है। इनमें बेलतरा, बेमेतरा, कसडोल और अंबिकापुर शामिल हैं। भावना बोहरा जिला पंचायत में सभापति हैं और प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री हैं। कांग्रेस की ओर से पंडरिया में नीलकंठ चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1714524205444997548?t=V82nXG46N4beAHOc4Pz_qA&s=19

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026