छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक! शाम तक हो सकती है छत्तीसगढ़ के 35 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम दिल्ली में होने वाली है। जिसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा सीटों के लिए मंथन होगा। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की 35 सीट और राजस्थान की 60 सीटों के लिए आज प्रत्याशियों की लिस्ट पर मोहर लगा सकती है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हो रही है जिसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बड़े नेता शामिल होने वाले है।

मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।छत्तीसगढ़ की दूसरी लिस्ट आज बैठक के बाद जारी की जा सकती है। पहले लिस्ट में भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियो के नाम की घोषणा की थी। यह वो सीटे थी, जिन पर भाजपा कभी जीती नहीं है या फिर इन सीटों पर भाजपा कमजोर रही है। आज की बैठक में 35 विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जा सकती है। हालांकि नाम पहले से तय बताया जा रहे हैं लेकिन पार्टी के नियम के अनुसार प्रत्याशी का अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति ही करती है।

राजस्थान की 60 विधानसभा सीटों के लिए नाम तय हो सकते हैं।इसमें 21 विधानसभा ऐसे है, जिन पर भाजपा कभी भी नहीं जीती है और बाकी विधानसभा सीटों पर भाजपा को ज्यादातर हार का सामना करना पड़ा है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेता पहुंचे दिल्ली

इस मीटिंग में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, संगठन महामंत्री अजय जमवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरे के बाद से ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि आज छत्तीसगढ़ के 35 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शाम तक आ सकती है।

अपडेट: रात 09:50 पर भाजपा की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक शुरू हुई।

https://twitter.com/BJP4India/status/1708517645052678505?t=Le0PRYgLc5UwHce8sZO-2g&s=19

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026