छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- ‘मंत्रिमंडल में नए और पुराने दोनों चेहरे होंगे शामिल! अमित शाह और जेपी नड्डा से हो गई है बात..’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने दिल्ली दौरे से वापस राजधानी रायपुर आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा की है। वापसी के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल गठन हो जाएगा। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरे दोनों शामिल होंगे।

हालांकि कल से छत्तीसगढ़ में विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। सत्र शुरू होने से पहले या बाद में मंत्रिमंडल का गठन होगा इस पर मुख्यमंत्री इस बात को टाल गए और कहा कि इंतजार कीजिए जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। फिलहाल उनकी बातों से यह तो स्पष्ट है कि मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम भी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने तीनों राज्य में से कहीं भी मंत्रिमंडल की घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि है कि मंत्रिमंडल की घोषणा इस सत्र के बाद यानी 21 दिसंबर के बाद हो सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026