छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गौसेवक साधराम यादव मर्डरकेस के मुख्य आरोपी अयाज खान की दुकान पर चला बुलडोजर! उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्यवाही!

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में साधराम यादव मर्डरकेस के मुख्य आरोपी अयाज खान की दुकान पर बुलडोजर चला है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। लोगों की भीड़ वहां जमा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी अयाज खान के ऊपर क्षेत्र में हत्या, लूट, डकैती और धोकाधड़ी के कई आरोप दर्ज है। 

20 जनवरी को हुई थी हत्या

लालपुर कला गांव की नर्सरी के पास 21 जनवरी की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50) है, जो गोशाला में चरवाहा था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक नाबालिग है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात 20 जनवरी को मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिलहाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

साधराम यादव की हत्या मामले में आरोपियों का नाम सुफियान कुरैशी (21) निवासी एकता चौक, इदरीश खान (27), निवासी वार्ड क्रमांक 05, आदर्श नगर, अयाज खान (29), निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा और महताब खान (22) निवासी नवाब मोहल्ला और एक नाबालिग शामिल है। ये सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले हैं।

आरोपी को फांसी देने की मांग पर हुआ था चक्का जाम

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में साधराम यादव की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में चक्का जाम करते हुए विरोध किया था। चक्का जाम और विरोध करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने अपराधी अयाज खान को फांसी देने की मांग की थी। मामले को संवेदनशील होता देख पुलिस के द्वारा क्षेत्र में अलर्ट करते हुए मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिन 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उनमें से 1 आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी अयाज खान के घर आज प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई की है। 

आरोपी के ऊपर हत्या, लूट समेत 9 मामले

कवर्धा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लालपुर हत्याकांड के मास्टरमांइड अयाज खान जिसके ऊपर डकैती, हत्या, झंडा कांड से जुड़े कुल 9 मामले दर्ज है। इसके लैपटॉप ,मोबाइल और घटनास्थल के कई महत्वपूर्ण सबूत भी मिले है। जिसके बाद आज प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ कवर्धा स्थित इसके मकान पर पहुंची और मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026