छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जवानों से भरी बस पलटी! ड्राइवर समेत 11 जवान घायल

छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर में भीषण सड़का हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले से लगे ग्राम रतेंगा में सीआरपीएफ जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में 11 जवान और ड्राइवर घायल हो गए हैं।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में बीते 19 अप्रैल को वोटिंग हुई. सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. वहीं चुनाव ख्तम होने के बाद चुनावी ड्यूटी खत्म कर सुरक्षाबल के जवान जगदलपुर जिला मुख्यालय लौट रहे थे. इसी बीच दंतवाडा से जगदलपुर नेशनल हाइवे के रायकोट के पास जवानों से भरी बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में लगभग 40 जवान सवार थे.

बताया जा रहा है कि मवेशियों के झुंड सामने आने से बस अनियंत्रित हुई और पलट गई. सूचना मिलने पर कोडेनार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया जा रहा है. हादसे में बस के साइड में एक गाय भी दबकर घायल हो गई थी. सुरक्षाबल के जवानों ने बस को हटाकर गाय को बचा लिया है. इस हादसे का वीडिया भी सामने आया है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026