छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CAF के जवान ने प्रधान आरक्षक को गोली मारकर हत्या कर दी… साथ ही दूसरे आरक्षक पर भी की फायरिंग, भागकर बचाई अपनी जान!

कांकेर : कांकेर जिले में एक CAF जवान द्वारा प्रधान आरक्षक को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक प्रधान आरक्षक का नाम सुरेंद्र भगत  बताया जा रहा है। उसी दौरान आरोपी जवान ने एक और आरक्षक पर भी गोली चलाई, यह घटना कांकेर PG कॉलेज की है।

मिली जानकारी के अनुसार उसने दूसरे जवान बृजेश भारद्वाज पर भी 4 राउंड गोली चलाई। जवान बृजेश भारद्वाज की किस्मत अच्छी थी कि वह बच निकला। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन उसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड का रहने वाला है।

पीजी कॉलेज में हुई थी घटना

सूत्रों के मुताबिक आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार जिला जेल में पदस्थ CAF की 11वीं बटालियन सी कम्पनी का जवान है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के समय उसकी ड्यूटी पीजी कॉलेज में लगाई गई है। आरोपी जवान ने तबीयत खराब होने की बात कही, तो उसे छुट्टी देकर उसकी जगह बृजेश भारद्वाज की ड्यूटी पर लगाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जवान हथियार लेकर PG कॉलेज के अंदर घूम रहा है। जिसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार को पकड़ लिया.हालांकि इस घटना की ठोस वजह अब तक सामने नहीं आई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026