छोड़कर सामग्री पर जाएँ

2 भैंस और एक गाय के अपहरण का मामला… शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बड़ी संख्या में पशुपालक !

राजनंदगांव : राजनंदगांव जिले में बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 भैंस और एक गाय के अपहरण का मामला सामने आ रहा है। जिसमें पशु मालिकों के द्वारा बसंतपुर थाने में गाय भैंस की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहीं जा रही है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कराने के लिए बड़ी तादाद में पशुपालक पहुंचे थे, एवं पुलिस ने पशुपालकों की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पशुपालक पहुंचे शिकायत दर्ज कराने

 मिली जानकारी के अनुसार शहर के जमात पारा से 2 भैंस और चौखड़िया पारा क्षेत्र से एक जर्सी गाय हमेशा की अपने समयानुसार पर विचरण करने के लिए निकली वक्त होने पर घर नहीं लौटे तो पशु मालिकों ने गाय और भैंस की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखना शुरू किए, तब जाकर एक सफेद रंग की माजदा वाहन में दो भैंस देखा गया। जो बीते 19 तारीख से गुम हुई थी।

बताया जा रहा है कि पशुपालकों द्वारा सीसीटीवी में देखे गए गाड़ी का नंबर मिलने पर वह गाड़ी की तलाश पर निकल गए। पशुपालक राजेश यादु, चौखडि़या पारा के पशुपालक खिलावन और अन्य पशुपालकों ने वाहन के नंबर के आधार पर वाहन का पता किया। जिसमें वाहन मालिक दीपक राजपूत से उन्होंने पूछताछ की।

दीपक राजपूत ने बताया कि जगदलपुर निवासी किसी सिद्धार्थ जैन के कहने पर उसने बाबा फतेह सिंह हाल के पास से दो भैंसों को अपनी गाड़ी में लोड किया। वहीं बीते 6 दिसंबर को गुम हुई एक गाय को मोहड़ क्षेत्र से उसी वाहन में लोड करके जगदलपुर के एक डेयरी में ले जाकर छोड़ दिया।

पशु अपहरण संबंधी मामले में आज सभी पशुपालक रिपोर्ट दर्ज कराने बसंतपुर थाने पहुंचे। पशुपालकों के शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026