छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ATM से कैश नहीं निकला और खाते से कट गया पैसा, तो अब बैंक देगा मुआवजा.. जानें तरीका…

अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है, कि एटीएम से कैश नहीं निकलता और खाते से पैसा कट जाता है। कभी नेटवर्क तो कभी किसी और वजह से ट्रांजेक्शन का फेल हो जाता है। ट्रांजेक्शन फेल होने पर खाते से पैसा कट जाता है, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

अगर आपका ट्रांजैक्शन फेल होने के बाद भी अकाउंट से पैसे कट रहे हैं, तो इसकी शिकायत उस बैंक को करें, जिसके आप ग्राहक हैं, बैंक के कस्टमर केयर में कॉल कर आप इसकी शिकायत कर सकते हैंकई बार पैसा एटीएम में भी फंस जाता है, अगर आपका पैसा एटीएम फंसा है, तो बैंक 12 से 15 दिन के अंदर ये पैसा रिफंड कर देते हैं।

मुआवजे का प्रावधान…

किसी स्थिति में बैंक निर्धारित समय के भीतर आपके खाते से डेबिट की गई राशि को वापस नहीं करता है, तो मुआवजे का प्रावधान है, आरबीआई के नियमों के मुताबिक बैंक को शिकायत के 5 दिन के भीतर इसका समाधान करना होता है, अगर इस अवधि में बैंक ने समाधान नहीं किया तो इसके बाद 100 रु प्रति दिन के हिसाब से मुआवजा देना होता है, अगर आप फिर भी संतुष्ट न हों तो https://cms.rbi.org.in पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

मुआवजे की रकम तय है

आरबीआई का ये नियम सभी ऑथराइज्ड पेमेंट सिस्टम जैसे कार्ड टू कार्ड फंड ट्रांसफर, PoS ट्रांजेक्शंस, IMPS ट्रांजेक्शन, UPI ट्रांजेक्शंस, कार्ड रहित ई कॉमर्स और मोबाइल ऐप ट्रांजेक्शन पर भी लागू होते हैं। मुआवजे की रकम तय है, वहीं कई मामलों में बैंक की ओर से निपटारे की अवधि भी कम है, कार्ड टू कार्ड ट्रांसफर हो या आईएमपीएस, इन मामले में शिकायत के अगले दिन तक निपटारा करना होता है।

इन बातों का रखें ध्‍यान…

यह बात ध्‍यान में रखनी चाहिए, कि जब भी एटीएम में ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो तो उस स्थिति में तुरंत विदड्रॉल के नोटिफिकेशन चेक करना चाहिए। साथ ही बैंक अकाउंट बैलेंस की जानकारी भी तुरंत हासिल करनी चाहिए कि अकाउंट से पैसा तो नहीं कट गया है, अगर पैसा कटा है, तो आप पांच दिनों का इंतजार कर सकते हैं, अगर कटी हुई राशि फिर भी नहीं आ रही है, तो ऐसी स्थिति में ट्रांजैक्शन के फेल होने की शिकायत को लेकर आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026