छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@ video: बिलासपुर से दहला देने वाले मर्डर का CCTV वीडियो वायरल! मामूली बात पर दो लड़को को फावड़े और डंडे से बेरहमी से पीटा! एक की मौत दूसरा गंभीर..

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने दो युवकों को फावड़े और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा. इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में 14 फरवरी की देर रात खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला पंकज उपाध्याय अपने दोस्त कल्लु के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. खमतराई अटल चौक के पास मेन रोड पर गोपी सूर्यवंशी का मकान है.

वहां रात में गोपी सूर्यवंशी अपने अन्य भाइयों के साथ घर के बाहर मेन रोड पर सीमेंट, रेत, गिट्टी फैलाकर और मसाला तैयार करके दुकान में फ्लोरिंग कर रहे थे. वहां पंकज उपाध्याय और उसके दोस्त कल्लू ने मेन रोड पर गिट्टी, रेत और सीमेंट फैलाने से मना किया.

इस बात को लेकर गोपी सूर्यवंशी, उसके अन्य भाइयों और परिवार के लोगों ने पंकज उपाध्याय और कल्लू के साथ मारपीट की. इस दौरान पास में रखे फावड़े और अन्य हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया. इससे पंकज और कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना का वीडियो

घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गई. कल्लू की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस वारदात में शामिल आरोपी तिलकेश उर्फ सल्लू सूर्यवंशी, रुपेश शुत्रे, शिव शुत्रे, गोपी सूर्यवंशी और एक अन्य नाबालिग को पकड़ा गया है.

सरकंडा पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307 और 302 के तहत कार्रवाई की है. सिटी एसपी पूजा कुमार के अनुसार, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित परिजन और मृतक के दोस्त अभी घटना में अन्य आरोपियों के शामिल होने की बात कह रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026