छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG: विवेकानंद स्कूल में फटा सिलेंडर 33 बच्चे घायल.. 4 मजदूर भी चपेट में!

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। जहां एक स्कूल में स्काई बैलून में हवा भरने के दौरान सिलेंडर फट गया। जिसमें 33 बच्चे घायल हो गए और इसके साथ चार मजदूर भी इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं और इस मामले पर जांच बैठाई गई है।

घायल बच्चे

घटना आज गुरुवार दोपहर 2: 20 बजे की हैं। अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल में हिंदू युवा जागरण मंच के द्वारा एक कार्यक्रम के लिए स्काई बैलून में नाइट्रोजन गैस डलवाई जा रही थी। स्कूल में लंच का टाइम होने के कारण आसपास के बच्चे भी उत्सुकता से बैलून फुलाने की प्रक्रिया को देख रहे थे। तभी अचानक एक जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि इसमें बैलून फुलाने वाले चार लोगों के साथ-साथ आसपास खड़े 33 बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

बच्चों का हाल-चाल पूछते जिला कलेक्टर

घायल बच्चों में से 22 बच्चों को मेडिकल कॉलेज और 11 बच्चों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया। जानकारी के अनुसार 25 बच्चों को मामूली चोट आई थी, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं आठ बच्चों थोड़ी ज्यादा चोट आई है लेकिन स्थिति खतरे से बाहर है। ज्यादातर बच्चे को धमाके के बाद कंकड़ पत्थर लगने से चोटे आई है। वही गुब्बारे में गैस भरने वाले की चोट ज्यादा होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है।

धमाके की जगह

इस मामले में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने जांच के आदेश दिए। सभी पहलू पर जांच होगी जैसे कि स्कूल में सिलेंडर लाने की अनुमति किसने दी। इस मामले में प्रिंसिपल द्वारा सिलेंडर लाने के बाद से अनजान होना बताया गया है। वहीं एसपी सुनील कुमार ने मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी एवं तीन थाना प्रभारी की टीम बनाई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026