छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत: अब 31 जुलाई तक मिलेगा जून से अगस्त तक का एक मुश्त चावल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत जून से अगस्त 2025 तक का एकमुश्त चावल वितरण 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया है। पहले यह वितरण 30 जून तक अवधि तक निर्धारित था। जिसे बाद में एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया था। लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसकी समयावधि बढ़ा दी गई है।

विभाग की ओर से सभी जिला कलेक्टरों और छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस निर्णय का तत्काल पालन सुनिश्चित करें, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर चावल की आपूर्ति हो सके।

इस फैसले से प्रदेश के लाखों गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा, जो सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नियमित रूप से राशन प्राप्त करते हैं। गौरतलब है कि यह निर्णय राइस फेस्टिवल योजना के अंतर्गत लिया गया है, जिसमें स्थानीय उत्पादों और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

राशन कार्डधारकों के लिए राहत: अब 31 जुलाई तक मिलेगा एकमुश्त चावल

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026