छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने बताया: “सभी 90 सीटों के लिए सिंगल नाम तय!” देर रात तक चली राजधानी में बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 7 और 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। 3 दिसंबर को मतगणना होनी हैं। भाजपा ने दो किस्तों 90 विधानसभा में से 85 विधानसभा सीटों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस में मंथनों का दौर जारी है। मंगलवार देर रात तक राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होती रही। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, और प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज बैठक में मौजूद थे। जिसमें 90 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल नाम का तय कर लिया गया है। मगर अभी ये फाइनल नहीं हैं। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीटिंग के बाद मीटिंग के बाद दी।

डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने पहले ही कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशीयो की पहली लिस्ट पितृपक्ष के बाद या नवरात्रि के पहले दिन आ सकती है। 12 अक्टूबर दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हैं।

बैठक

मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 90 विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस के चुनाव समिति की बैठक हुई। इसके बाद स्क्रीन कमेटी में नाम पर देर रात तक चर्चा चलती रही। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से निकलने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि “सभी विधानसभा की सीटों पर चर्चा की गई है। हमने अपना काम कर दिया है। मीटिंग में सभी विधानसभा के लिए प्रत्याशियों को तय लिया गया है। लिस्ट को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भेजा जाएगा। 12 केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। नाम वही से फाइनल होंगे।”

बैठक

इसके अलावा कुमारी सैलजा ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। प्रदेश से सभी प्रत्याशियों का नाम तय कर लिया गया है। पहले चरण या दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम एक साथ आएगा या अलग अलग ये कहा नहीं जा सकता है। ये भी सीईसी से ही तय होगा।

कुछ फेरबदल स्वाभाविक है

विधायकों के टिकट काटे जाने के अटकलों पर सैलजा ने कहा कि, कुछ फेरबदल होता है, वह स्वाभाविक है। हमेशा हर चुनाव में कुछ ना कुछ फेरबदल होता है। वह अलग-अलग कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की सूची को लेकर बीजेपी को चिंता है, बेसब्री नहीं ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026