छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह की सातवीं शाम अमित साना के नाम, लोकप्रिय गीतों पर झूमे संगीतप्रेमी

रायगढ़। 41वें चक्रधर समारोह की सातवीं संध्या इंडियन आइडल सीजन-1 के उपविजेता और गायक अमित साना के सुरों से सजी रही। अपनी भावपूर्ण गायकी और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति से उन्होंने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा समारोह स्थल संगीतप्रेमियों की तालियों की गूंज से जीवंत हो उठा।

अमित साना ने मंच पर आते ही अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ‘ओम शांति ओम’ और ‘अनजाने राहें हैं, अनजान मंजिल’ जैसे गीतों से की। इसके बाद उन्होंने ‘दिल क्या करे किसी को प्यार हो जाए’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ और ‘तू पास है ऐसे, मेरे पास कोई एहसास हो जैसे’ जैसे कई सदाबहार गीतों को अपनी आवाज दी। उनके गीतों पर युवा दर्शक झूमते और साथ में सुर मिलाते नजर आए।

सदाबहार नगमों और मंचीय ऊर्जा से जीता दिल

समारोह के दौरान अमित साना की गायकी में सुरों के साथ-साथ मंचीय ऊर्जा का बेहतर तालमेल देखने को मिला। उनके गाए गीतों ने बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्ग के दर्शकों को आकर्षित किया। श्रोताओं की ओर से लगातार गीतों की फरमाइश होती रही और पूरा पंडाल तालियों की आवाज से गूंजता रहा।

तीन वर्ष की उम्र से शुरू हुआ था गायकी का सफर

अमित साना ने महज तीन वर्ष की आयु से ही गायन शुरू कर दिया था और आठ वर्ष की उम्र में उन्होंने शास्त्रीय संगीत का विधिवत प्रशिक्षण लेना शुरू किया। भिलाई में प्रारंभिक संगीत सीखने के बाद उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के तत्कालीन कुलपति बिमलेंदु मुखर्जी से पेशेवर शास्त्रीय संगीत की तालीम हासिल की।

वर्ष 2004-05 में इंडियन आइडल के पहले सीजन में उपविजेता बनने के बाद अमित साना को देशभर में व्यापक पहचान मिली। चक्रधर समारोह के ऐतिहासिक मंच पर उनके प्रदर्शन ने इस शाम को दर्शकों के लिए यादगार बना दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

एसपी कार्यालय के सामने गांधीगंज के बुजुर्ग कांग्रेस पार्षद पति से मारपीट के बाद सामाजिक तनाव: सड़क पर लगा जाम

पूर्व पार्षद पति अनिल डालमिया के साथ मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा, कोतवाली थाने में दर्ज कराई जा रही शिकायत
सितम्बर 20, 2026

यूपीआई से पेमेंट पर चार्ज का सच: आम ग्राहकों पर असर पड़ेगा या सिर्फ दुकानदारों को देना होगा शुल्क?

15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नियमों को लेकर स्थिति साफ हुई, 2,000 रुपये तक की खरीदारी और पी2पी ट्रांसफर पर नहीं लगेगा कोई चार्ज।
सितम्बर 20, 2026

रायगढ़: ओवरब्रिज के नीचे प्लांटकर्मी से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में सुलझी गुत्थी

तुलसी होटल के सामने ब्लेड से हमला कर छीने थे 1500 रुपये, पुलिस ने नकदी और वारदात में प्रयुक्त ब्लेड किया बरामद
सितम्बर 20, 2026

बड़ा दावा: एक फोन कॉल और PM मोदी ने बदल दिया UPI का नियम..?

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कंपनियों के दबाव में 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर एमडीआर की व्यवस्था बनाई गई।
सितम्बर 20, 2026

प्लांट से लौट रही महिला मजदूर से छेड़छाड़ और मारपीट! आरोपी की तलाश में जुटी पूंजीपथरा पुलिस

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में काम से घर लौट रही विवाहिता का रास्ता रोककर जंगल की तरफ खींचने का प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ अज्ञात बदमाश
सितम्बर 20, 2026

सारंगढ़ में स्कूल लौटे बच्चों को बांटी गई अध्ययन सामग्री: आठ शिक्षक सम्मानित

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सेवा संकल्प अभियान के तहत पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करने गए बच्चों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया
सितम्बर 20, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026

मार्क जुकरबर्ग के अखाड़े में भाजपा के दो पूर्व अध्यक्षों का दंगल! नेता लोग नाप रहे हैं एक दूसरे की औकात और बीवियों की दक्षता.. ओपी और अरुण भी आए इनके रडार में..

सोशल मीडिया में कुरेदे जा रहे हैं एक दूसरे के पुराने घाव,! भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं की खोल रहे पोल..
सितम्बर 19, 2026