छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़ में स्कूल लौटे बच्चों को बांटी गई अध्ययन सामग्री: आठ शिक्षक सम्मानित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से पीएम स्कूल सारंगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कलेक्टर ने शिक्षा से वंचित रहे बच्चों और उनके अभिभावकों से आत्मीय संवाद किया और विद्यार्थियों को पुस्तकें व पेन वितरित किए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बच्चों से उनकी पारिवारिक परिस्थितियों, पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन जारी रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आर्थिक तंगहाली के चलते स्कूल छोड़ने और फिर वापस लौटने वाले बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए।

मजदूरी छोड़कर दोबारा पढ़ाई से जुड़े विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान धानी जांगड़े ने बताया कि परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें कक्षा 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी और रोजी-रोटी के लिए वे जम्मू-कश्मीर चले गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की और अब कक्षा 9वीं में दाखिला लेकर अपनी शिक्षा जारी रखे हुए हैं।

इसी तरह बड़े खैरा निवासी ध्रुव कुमार यादव ने बताया कि तंगहाली के कारण उन्हें स्कूल छोड़कर हरियाणा के ईंट-भट्ठे में काम करने जाना पड़ा था। अब वे वापस लौटकर दोबारा शिक्षा से जुड़े हैं और इस वर्ष कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हैं।

वहीं प्रियंका निषाद ने कक्षा 9वीं तक नियमित पढ़ने के बाद ओपन स्कूल के जरिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की और अब कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही हैं। जब कलेक्टर ने उनसे भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा, तो उन्होंने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई। कलेक्टर ने उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

शिक्षा से जोड़ने में जुटे आठ शिक्षक हुए सम्मानित

कार्यक्रम में ड्रॉपआउट बच्चों को खोजकर वापस स्कूल लाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के कुल आठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक भरतलाल सहित अन्य शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति देकर प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल, सारंगढ़ एसडीएम उमेश कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी और डीएमसी नरेश चौहान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: ओवरब्रिज के नीचे प्लांटकर्मी से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में सुलझी गुत्थी

तुलसी होटल के सामने ब्लेड से हमला कर छीने थे 1500 रुपये, पुलिस ने नकदी और वारदात में प्रयुक्त ब्लेड किया बरामद
सितम्बर 20, 2026

बड़ा दावा: एक फोन कॉल और PM मोदी ने बदल दिया UPI का नियम..?

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि अमेरिकी कंपनियों के दबाव में 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर एमडीआर की व्यवस्था बनाई गई।
सितम्बर 20, 2026

प्लांट से लौट रही महिला मजदूर से छेड़छाड़ और मारपीट! आरोपी की तलाश में जुटी पूंजीपथरा पुलिस

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में काम से घर लौट रही विवाहिता का रास्ता रोककर जंगल की तरफ खींचने का प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ अज्ञात बदमाश
सितम्बर 20, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026

मार्क जुकरबर्ग के अखाड़े में भाजपा के दो पूर्व अध्यक्षों का दंगल! नेता लोग नाप रहे हैं एक दूसरे की औकात और बीवियों की दक्षता.. ओपी और अरुण भी आए इनके रडार में..

सोशल मीडिया में कुरेदे जा रहे हैं एक दूसरे के पुराने घाव,! भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं की खोल रहे पोल..
सितम्बर 19, 2026

रेल पटरी पर फ्री फायर गेम: मालगाड़ी की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत और दूसरा गंभीर

कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र चांपा रेफर
सितम्बर 18, 2026

तमनार आंदोलन में हुए लाठी चार्ज और दर्ज FIR के खिलाफ कई मोर्चा हुए एक: राजनीतिक सामाजिक जनसेवी संगठनों ने की राज्यपाल से की न्यायिक जाँच की मांग

लिबरा सीएचपी चौक पर धरने के दौरान बुजुर्ग की मौत और इसके बाद 14 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
सितम्बर 18, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, खाड़ाबांध में बहे 10 हजार दीप

जिले भर के अमृत सरोवरों, मंदिरों और शासकीय परिसरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान की हुई शुरुआत
सितम्बर 18, 2026