छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह : नन्ही कथक नृत्यांगना श्रीनिका ने बिखेरा अपनी कला का जादू

रायगढ़, 19 सितम्बर 2026। चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में रविवार को एक नन्ही सी कलाकार ने अपने पैरों की थाप और आंखों की चमक से पूरे सभागार का मन मोह लिया। महज दस साल की कु. श्रीनिका ने कथक की जो प्रस्तुति दी, उसे देखकर वहां मौजूद हर दर्शक ठिठक गया। इतनी छोटी उम्र में इतनी परिपक्व प्रस्तुति देना वाकई किसी करिश्मे से कम नहीं था।

श्रीनिका बचपन से ही कथक सीख रही हैं और रोज के अभ्यास तथा लगन ने उन्हें इस शास्त्रीय नृत्य में गहरी पकड़ दिला दी है। मंच पर जब उन्होंने भाव, लय और ताल को साथ लेकर चलना शुरू किया तो दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। उनके चेहरे पर दिखने वाला आत्मविश्वास और हरेक मुद्रा में झलकती बारीकी यही बता रही थी कि यह बच्ची अपनी कला के प्रति कितनी गंभीर है।

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीनिका ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो। इससे पहले भी वे मधुगुंजन, केरल समाजम् प्रतियोगिता, गीतांश उत्सव, कौशिकी, कथक दिवस, प्रणव्यम और अमृत ध्वनि जैसे कई मंचों पर अपनी कला पेश कर चुकी हैं और हर जगह से खूब वाहवाही बटोरी है। कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने प्रथम पुरस्कार भी जीता है। रायपुर के कलावंत आयोजन में मिला ‘कलावंत सम्मान’ उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।

इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी सफलता पाना बताता है कि श्रीनिका का भविष्य कथक की दुनिया में बेहद उज्जवल है और आने वाले वर्षों में वे इस कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी, इसमें कोई शक नहीं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

मार्क जुकरबर्ग के अखाड़े में भाजपा के दो पूर्व अध्यक्षों का दंगल! नेता लोग नाप रहे हैं एक दूसरे की औकात और बीवियों की दक्षता.. ओपी और अरुण भी आए इनके रडार में..

सोशल मीडिया में कुरेदे जा रहे हैं एक दूसरे के पुराने घाव,! भाजपा के साथ कांग्रेस नेताओं की खोल रहे पोल..
सितम्बर 19, 2026

रेल पटरी पर फ्री फायर गेम: मालगाड़ी की चपेट में आए दो छात्र, एक की मौत और दूसरा गंभीर

कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद घायल छात्र चांपा रेफर
सितम्बर 18, 2026

तमनार आंदोलन में हुए लाठी चार्ज और दर्ज FIR के खिलाफ कई मोर्चा हुए एक: राजनीतिक सामाजिक जनसेवी संगठनों ने की राज्यपाल से की न्यायिक जाँच की मांग

लिबरा सीएचपी चौक पर धरने के दौरान बुजुर्ग की मौत और इसके बाद 14 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज
सितम्बर 18, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से सेवा संकल्प अभियान का आगाज, खाड़ाबांध में बहे 10 हजार दीप

जिले भर के अमृत सरोवरों, मंदिरों और शासकीय परिसरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान की हुई शुरुआत
सितम्बर 18, 2026

जिंदल स्टील रायगढ़ में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती: उत्पादों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़

संयंत्र का मुख्य गेट आम लोगों के लिए खोला गया, हजारों ग्रामीणों ने किए देवशिल्पी के दर्शन
सितम्बर 17, 2026

रायगढ़ में लाखो का पीडीएस राशन घोटाला: शाहनवाज उर्फ मौसम खान गिरफ्तार!

ससकोबा और गनपतपुर राशन दुकानों में 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत शक्कर और नमक की कमी मिलने पर दर्ज हुए थे दो अलग-अलग मुकदमे
सितम्बर 17, 2026

चक्रधर समारोह की चौथी शाम कथक के नाम, रिदम कल्चरल सेंटर, लिली चौहान और शिल्पा सिंह की प्रस्तुतियों से सजा मंच

41वें चक्रधर समारोह में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने रायगढ़ घराने की पारंपरिक लयकारी और शास्त्रीय भाव-भंगिमाओं का किया जीवंत प्रदर्शन
सितम्बर 17, 2026

मीना बाजार से शुरू हुई दोस्ती और लव: शादीशुदा युवती को बंधक बनाकर 50 हजार की फिरौती.. आरोपी गिरफ्तार..

मीना बाजार मेले में पहचान के बाद रायपुर और रायगढ़ में बंधक बनाने, फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप; आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
सितम्बर 17, 2026