छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: कृषक उन्नति योजना में बदलाव, 100 करोड़ से खेल उत्कर्ष मिशन और नए पदों को मंजूरी

रायपुर। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों, खिलाड़ियों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में खरीफ-2026 के लिए कृषक उन्नति योजना में संशोधन का अनुमोदन करते हुए किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही योजना के तहत दी जाने वाली आदान सहायता राशि अब प्रति क्विंटल के स्थान पर प्रति एकड़ के मान से प्रदान की जाएगी।

सरकार के अनुसार आदान सहायता प्रति एकड़ देने से फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय और सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार होगा तथा उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रीकरण और नवीन कृषि तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा फल उत्पादक किसानों को उनकी उपज के प्रसंस्करण और विपणन के लिए बेहतर सुविधाएं तथा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

100 करोड़ के बजट से शुरू होगा मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के प्रारूप को भी अपनी स्वीकृति दी। इस मिशन के तहत प्रतिभा पहचान से लेकर पदक प्राप्ति तक खिलाड़ियों के विकास की क्रमबद्ध व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए वर्ष 2026-27 में 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

योजना के अंतर्गत विद्यालयों और चयन शिविरों के माध्यम से टैलेंट हंट व मुख्यमंत्री ट्रॉफी का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी और उन्हें एएमएस (AMS) में पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों को फीडर सेंटरों में बुनियादी प्रशिक्षण, राज्य खेल अकादमियों में खेल-विशिष्ट उन्नत प्रशिक्षण तथा उच्च प्रदर्शन केंद्रों में विशेषज्ञ कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस और प्रदर्शन विश्लेषण की सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रथम चरण में अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और जशपुर में फीडर सेंटरों की स्थापना होगी। मिशन के तहत 10 मुख्य खेल विधाओं में कोर एवं डेवलपमेंट समूह बनाकर पदक संभावित खिलाड़ियों को लक्षित सहायता और एक्सपोज़र दिया जाएगा, जिसकी नियमित समीक्षा की जाएगी।

प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए नए पदों का सृजन

प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय हेतु 3 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इनमें एक पद आयुक्त/संचालक, एक पद अपर संचालक और एक पद विशेषज्ञ (अपर संचालक स्तर) का होगा। इन पदों से विभाग को प्रशासनिक नेतृत्व, लोक प्रशासन व विधि संबंधी विषयों में विशेषज्ञता मिलेगी।

इसके साथ ही नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन के वन मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (पे-लेवल-16) का एक अस्थायी पद एक वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है। यह पद पीएम गति-शक्ति, प्रगति एवं परिवेश पोर्टल से जुड़े कार्यों के त्वरित निष्पादन, समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए बनाया गया है।

औद्योगिक भूमि नियमों में संशोधन और परिवार पेंशन को मंजूरी

बैठक में छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इस संशोधन का उद्देश्य भूमि उपयोग का सरलीकरण, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना, औद्योगिक भूमि-भवन विवादों में कमी लाना और रिक्त अथवा अतिशेष भूमि का उत्पादक उपयोग पारदर्शी ई-नीलामी से सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के तत्कालीन सह प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ. राकेश मोहन चंदोला की 19 अक्टूबर 1987 से 7 जनवरी 2022 तक की सेवा को परिवार पेंशन के प्रयोजन के लिए नियमित सेवा माना गया है। इसके आधार पर उनके पात्र आश्रितों को परिवार पेंशन, एरियर्स और नियमानुसार ब्याज भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज, एग्रीस्टैक पंजीयन और ऑनलाइन टोकन पर प्रशासन का जोर

जिले के खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम जारी, घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को कतारों से मिलेगी राहत
अक्टूबर 27, 2026

रायगढ़ जिले में खुलेंगे 7 नए धान उपार्जन केंद्र, संख्या बढ़कर हुई 112

राज्य शासन ने धरमजयगढ़, पुसौर और तमनार ब्लॉक में दी नए केंद्रों की मंजूरी; किसानों के समय और परिवहन खर्च की होगी बचत
अक्टूबर 27, 2026

शासकीय राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: शक्कर की बोरी में लगे जीपीएस से 5 आरोपी गिरफ्तार

पुसौर पुलिस ने तकनीक की मदद से पत्थलगांव तक पीछा कर गिरोह को पकड़ा, 115 बोरी चावल और दो लग्जरी कारों समेत 38.60 लाख की संपत्ति जब्त
अक्टूबर 27, 2026

नवयुवक संघ दरोगापारा लकी ड्रॉ: राहुल शर्मा को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, विजेताओं को बांटे गए आकर्षक इनाम

आयोजन में एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन समेत कई उपहार निकाले गए, नवागढ़ की फूल विक्रेता गीता निषाद के नाम निकला तीसरा पुरस्कार
अक्टूबर 27, 2026

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार: युवती से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

कोतवाली पुलिस ने फरार मोहम्मद मोफिद आलम को दबिश देकर पकड़ा, सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कार्रवाई पूरी
अक्टूबर 27, 2026

बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर विवाद: दोनों तरफ से मारपीट, दोनों पर एफआईआर

आश्रम तिराहा स्थित जिओन बार में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू की।
अक्टूबर 27, 2026

रायगढ़ जिले में 9 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव:13 केंद्रों के बदलेंगे स्थान

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 12 नवंबर से ली जाएंगी दावे-आपत्तियां
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में होगी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 27 अक्टूबर से 8 क्लस्टरों के 515 खिलाड़ी लेंगे भाग

घरघोड़ा में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे, जनजातीय छात्र-खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
अक्टूबर 26, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से जारी करेंगे 18,680 करोड़ रुपये की राशि, देशभर में मनेगा 'पीएम किसान उत्सव दिवस'
अक्टूबर 26, 2026