छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शासकीय राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: शक्कर की बोरी में लगे जीपीएस से 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकानों को निशाना बनाकर राशन सामग्री चुराने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी में शामिल चार आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक राशन दुकान संचालक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ग्राम नवापारा, कोडकेल और कोतमरा की राशन दुकानों से चोरी की गई 115 बोरी चावल, 2 बोरी शक्कर तथा वारदात में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार जब्त की गई हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 38.60 लाख रुपये आंका गया है।

जप्त राशन

पुसौर क्षेत्र में लंबे समय से राशन दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। अलग-अलग गांवों की दुकानों से भारी मात्रा में चावल और शक्कर चोरी होने से परेशान समिति संचालकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और थाना प्रभारी पुसौर से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस की जांच और घटनाओं के विश्लेषण में यह बात सामने आई कि आरोपी रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों से गांवों में पहुंचते थे और शटर या ताला तोड़कर तेजी से राशन सामग्री भरकर फरार हो जाते थे। सभी वारदातों का तरीका एक जैसा होने से पुलिस को किसी संगठित गिरोह पर संदेह हुआ।

शक्कर की बोरी में छिपाया गया था जीपीएस ट्रैकर

चोरियों पर लगाम लगाने के लिए पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने राशन दुकान संचालकों के साथ बैठक की। सीसीटीवी कैमरे लगवाने का खर्च अधिक होने के कारण पुलिस ने दुकानदारों को कम लागत वाले जीपीएस ट्रैकर लगाने का सुझाव दिया। घटनाओं के अध्ययन से पता चला था कि चोर सबसे पहले शक्कर की बोरियां उठाते हैं, इसलिए पुलिस की योजना के अनुसार एक दुकान में शक्कर की बोरी के भीतर जीपीएस ट्रैकर छिपाकर रखा गया।

,

जीपीएस ट्रैकर

इसी बीच 25 और 26 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी की घटना हुई। आरोपी दुकान से जीपीएस ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी भी अपने वाहन में लोड कर ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुसौर थाने में अपराध दर्ज किया गया और पुलिस टीम जीपीएस संकेतों के आधार पर तत्काल सक्रिय हो गई।

पत्थलगांव में दबिश देकर पांचों आरोपियों को पकड़ा

जीपीएस ट्रैकर के सिग्नलों का पीछा करते हुए पुलिस को आरोपियों के रायगढ़ से धरमजयगढ़ की ओर जाने का लोकेशन मिला। धरमजयगढ़ और पत्थलगांव मार्ग पर घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव और रैरूमाखुर्द चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव की टीम भी अभियान में शामिल हुई। संयुक्त पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रैक करते हुए पत्थलगांव में दबिश दी, जहां राशन दुकान संचालक सेवाल कुजूर के पास ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी बरामद हो गई।

पूछताछ में सेवाल कुजूर ने बताया कि अन्य साथी चोरी का सामान बेचने के लिए उसके पास रखकर गए थे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर समीर आलम, मोहम्मद हफीज, संतोष कुमार माहेश्वरी और डमरूधर खूंटे को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के वाहनों की तलाशी लेने पर क्रेटा और इनोवा में भरी हुई चावल की बोरियां बरामद हुईं।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से पुसौर क्षेत्र में दर्ज चोरी के तीन प्रमुख मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत नकबजनी, चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि पत्थलगांव से लेकर सीतापुर क्षेत्र तक फैले इस गिरोह के अन्य संपर्कों और पूर्व में की गई अन्य चोरियों की कड़ियों को भी जोड़ा जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज, एग्रीस्टैक पंजीयन और ऑनलाइन टोकन पर प्रशासन का जोर

जिले के खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम जारी, घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को कतारों से मिलेगी राहत
अक्टूबर 27, 2026

रायगढ़ जिले में खुलेंगे 7 नए धान उपार्जन केंद्र, संख्या बढ़कर हुई 112

राज्य शासन ने धरमजयगढ़, पुसौर और तमनार ब्लॉक में दी नए केंद्रों की मंजूरी; किसानों के समय और परिवहन खर्च की होगी बचत
अक्टूबर 27, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: कृषक उन्नति योजना में बदलाव, 100 करोड़ से खेल उत्कर्ष मिशन और नए पदों को मंजूरी

मंत्रिपरिषद ने धान पर प्रति एकड़ आदान सहायता देने, औद्योगिक भूमि प्रबंधन नियमों में संशोधन और विभिन्न विभागों में नए पदों के सृजन को हरी झंडी दी।
अक्टूबर 27, 2026

नवयुवक संघ दरोगापारा लकी ड्रॉ: राहुल शर्मा को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी, विजेताओं को बांटे गए आकर्षक इनाम

आयोजन में एलईडी टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन समेत कई उपहार निकाले गए, नवागढ़ की फूल विक्रेता गीता निषाद के नाम निकला तीसरा पुरस्कार
अक्टूबर 27, 2026

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार: युवती से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

कोतवाली पुलिस ने फरार मोहम्मद मोफिद आलम को दबिश देकर पकड़ा, सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कार्रवाई पूरी
अक्टूबर 27, 2026

बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर विवाद: दोनों तरफ से मारपीट, दोनों पर एफआईआर

आश्रम तिराहा स्थित जिओन बार में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर जांच शुरू की।
अक्टूबर 27, 2026

रायगढ़ जिले में 9 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव:13 केंद्रों के बदलेंगे स्थान

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 12 नवंबर से ली जाएंगी दावे-आपत्तियां
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में होगी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 27 अक्टूबर से 8 क्लस्टरों के 515 खिलाड़ी लेंगे भाग

घरघोड़ा में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे, जनजातीय छात्र-खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
अक्टूबर 26, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से जारी करेंगे 18,680 करोड़ रुपये की राशि, देशभर में मनेगा 'पीएम किसान उत्सव दिवस'
अक्टूबर 26, 2026