दरोगापारा। नवयुवक संघ दरोगापारा की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भव्य लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक स्कूटी, एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और मोबाइल समेत कई आकर्षक उपहार शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं के नाम निकाले गए और उन्हें उनके पुरस्कार वितरित किए गए।








इलेक्ट्रिक स्कूटी से लेकर घरेलू उपकरणों तक विजेताओं के नाम
आयोजन में प्रथम पुरस्कार के रूप में रखी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी लालटंकी निवासी राहुल शर्मा के नाम निकली। वहीं द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी कोतबा निवासी संजय साहू को मिला। नवागढ़ निवासी गीता निषाद, जो फूल बेचकर जीवनयापन करती हैं, ने तृतीय पुरस्कार के रूप में फ्रिज जीता।





इसके अलावा चौथे पुरस्कार के तौर पर वाशिंग मशीन परी देवांगन को, पांचवां पुरस्कार माइक्रोवेव दरोगापारा निवासी रिया चौबे को, छठवां पुरस्कार रियलमी मोबाइल अशोक अग्रवाल को और सातवां पुरस्कार ब्लूटूथ स्पीकर देवेंद्र गिरी को मिला। आठवें पुरस्कार के तहत दो कूलर राजेश थवाईत और वेदांत पांचाल को दिए गए, जबकि नौवें पुरस्कार के रूप में इंडक्शन चूल्हा जय पटेल और ओंकार पटेल को प्राप्त हुआ।
अन्य पुरस्कारों का वितरण और समिति का आभार
लकी ड्रॉ में मुख्य उपहारों के अतिरिक्त पांच डिनर सेट, पांच स्मार्ट वॉच, पांच पावर बैंक, पांच मिक्सर, दस इलेक्ट्रिक केटल, दस आयरन और बीस ईयरबड्स समेत कई अन्य उपयोगी उपहार भी विजेताओं को बांटे गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर ठाकुर की मुख्य भूमिका रही, जबकि मंच संचालन अंशु टूटेजा ने किया। इस दौरान समिति के सदस्य दलजीत सलूजा, प्रशांत सिंह, दीपांशु जैन, अभिषेक सिंह, आशुतोष सिंह, नवीन तिवारी, करन महतो, अभय, नेहा जैसवाल, गुरजीत कोर, भाविका, प्राची, साक्षी और नानू सहित मोहल्लेवासियों का सक्रिय सहयोग रहा। समिति ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों में सहयोग बनाए रखने की अपील की।









