रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल की संख्या को लेकर हलचल तेज हो गई है। राज्य में हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो गई है। अब चर्चा यह है कि संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए एक मंत्री को हटाने की मांग हाईकोर्ट में की जा सकती है।
कैबिनेट विस्तार के बाद बढ़ी संख्या
20 अगस्त को तीन नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में कुल 14 मंत्री हो गए। लेकिन बढ़ी हुई यह संख्या अब संवैधानिक प्रावधानों के दायरे में सवालों के घेरे में आ गई है।
कांग्रेस की तैयारी हाईकोर्ट जाने की
सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल कांग्रेस इस मुद्दे पर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हाईकोर्ट के वकीलों से बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व विधि मंत्री मोहम्मद अकबर भी सक्रिय रूप से चर्चा में शामिल हैं।
क्या कहता है नियम?
संविधान के अनुच्छेद 164 (1क) के अनुसार किसी भी राज्य में मंत्रिमंडल का आकार विधानसभा की कुल सीटों के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल सीटें 90 हैं, जिसके अनुसार मंत्रियों की संख्या अधिकतम 13 होनी चाहिए। मौजूदा समय में कैबिनेट में 14 मंत्री हैं, जो निर्धारित सीमा से एक अधिक है। इसी आधार पर याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने उठाया मुद्दा
इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भी राज्यपाल को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल की संख्या कम करने की मांग की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वर्तमान में 14 मंत्रियों का होना संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है और इसे नियमसम्मत बनाने के लिए एक मंत्री की संख्या घटाई जानी चाहिए।

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां
शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी
सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026
गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल
मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026
पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं
शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026
शराब दुकानों में धांधली पर आबकारी विभाग का बड़ा चाबुक! 2 सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, अफसर पर गिरी गाज
ओवररेटिंग और अवैध शराब बिक्री पड़ी भारी, सीएम साय के तेवर सख्त...
अगस्त 6, 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शोकसभा के नाम पर पूरे दिन बंद नहीं रहेगा कोर्ट का काम
अदालत की सख्त टिप्पणी- श्रद्धांजलि देना सम्मानजनक, लेकिन न्याय रोकना गलत
अगस्त 4, 2026
हेमचंद यादव विवि दुर्ग के कुलसचिव गिरफ्तार! गरीब महिला कर्मचारी का वेतन हड़पने का शर्मनाक मामला
11 हजार की सैलरी में महिला को मिलते थे सिर्फ 2200 रुपये, 17 महीने में ऐंठ लिए डेढ़ लाख...
अगस्त 4, 2026
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य स्वागत! 30 लाख रुपये इनाम और आउट ऑफ टर्म DSP पद की घोषणा..
राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को सीएम विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा!
अगस्त 4, 2026