छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महादेव सट्टा ऐप के आरोपी को पकड़ने गई भिलाई पुलिस को ही हैदराबाद पुलिस ने बैठा दिया थाने में..

भिलाई। महादेव सट्टा एप मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में पहले इसके नेटवर्क पर भी छत्तीसगढ़ पुलिस शिकंजा कस रही है। इसी बीच अब एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। महादेव सट्टा एप के आरोपियों को पकड़ने गई भिलाई पुलिस को हैदराबाद पुलिस ने थाने में बिठा दिया। हालांकि कुछ देर बाद वहां की पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। अब यह पूरा मामला चर्चा विषय बन गया है।

IBC24 के मुताबिक महादेव सट्टा एप को लेकर सुपेला थाने में एक मामला दर्ज है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मामले से जुड़े आरोपी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छिपे हुए हैं। इसके बाद एक सायबर सेल की टीम को हैदराबाद रवाना किया गया था। वहां पहुंचकर भिलाई पुलिस ने एक होटल में दबिश दी। पुलिस को सामने देख एक आरोपी हड़बड़ा गया और पकड़े जाने के डर से होटल के चौथे मंजिल से कूद गया। इसकी जानकारी मिलते ही हैदराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मियों को थाने ले आई। हालांकि कुछ देर बाद सभी पुलिस को वापस जाने दिया।

अब ये भी जानकारी मिल रही है कि सट्टा एप से जुड़े आरोपियों को भिलाई लाने की तैयारी की जा रही है। तेलंगाना पुलिस ने इसके लिए भिलाई पुलिस को अनुमति दे दी है। फिलहाल, भिलाई पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026