छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Chhattisgarh Weather Update: अगले 48 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट! शीतलहर चलने का अनुमान

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर चल रही है मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश उड़ीसा झारखंड में भी अगले 48 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी कर शीतलहर (Cold wave) की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम मानचित्र

48 घंटों के लिए येलो अलर्ट

रायपुर मौसम विभाग ने भी आज शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार राज्य के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उससे लगे जिलों में एक दो पॉकेट में शीतलहर चलने की संभावना है. इसके अलावा बस्तर संभाग में अगले दो दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक न्युनतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया है कि प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा के कारण प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है.

कोरिया जिले में सबसे न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सरगुजा जिले में शीतलहर चली है. सरगुजा संभाग में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है. संभाग के कोरिया जिले में पूरे प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस बीजापुर जिले में रिकॉर्ड किया गया है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026