छोड़कर सामग्री पर जाएँ

क्या मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला कैबिनेट मंत्री? शपथ ग्रहण से पहले बिलासपुर सांसद तोखन साहू को आया पीएमओ से कॉल..

आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीसरी पारी के लिए राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेने वाले हैं।  छत्तीसगढ़ से मोदी मंत्रिमंडल में किसको जगह मिलेगी..? इसको लेकर सस्पेंस सभी बरकरार है। हालांकि छत्तीसगढ़ से भाजपा लगातार शानदार प्रदर्शन करती आ रही है, मगर अभी तक राज्य को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री नहीं मिला, हां राज्य मंत्री जरूर मिले हैं।

मगर इस बार एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को कॉल आया है। जिसके बाद वो प्रधानमंत्री आवास पहुंचे भी थे। ऐसे में अंदाज लगाया जा रहा है की मोदी सरकर में छत्तीसगढ़ को केबिनेट मंत्री के रूप में तोखन साहू हो सकते हैं।

इस बार भी 11 में से 10 सीटे भाजपा की झोली में गई है। मोदी कैबिनेट में जगह के लिए कई बड़े नाम सामने आ रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चित छत्तीसगढ़ के मंत्री से सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल का नाम आ रहा था। इसके अलावा राजनांदगांव से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराने वाले संतोष पांडे का नाम भी चर्चा में था इसके अलावा विजय बघेल भी दौड़ में शामिल थे। लेकिन अभी तक इनमें से किसी को पीएमओ ऑफिस से कॉल नहीं आया है।

कौन है तोखन साहू

पहली बार सांसद बने लोकसभा चुनाव में बिलासपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार 558 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. तोखन साहू को 7 लाख 24 हजार 937 मिले, वहीं देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले.

तोखन साहू एक किसान परिवार से आते हैं। 1994 में एक सरपंच से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले साहू 2013 मैं लोरमी विधायक बने थे इसके साथ ही रमन सिंह के कार्यकाल में संसदीय सचिव भी रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026