छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विधायक के दबाव में कलेक्टर कर रहे प्रताड़ित! एक सप्ताह के भीतर नही हुआ ट्रांसफर तो परिवार के साथ सामूहिक आत्मदाह..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अजय सिंह ने कहा कि, विधायक विक्रम मंडावी के दबाव में कलेक्टर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके कामों का भुगतान रोका जा रहा है। काम निरस्त किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने मैसेज कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी दी है। अजय ने कहा कि यदि सप्ताह भर के अंदर कलेक्टर का तबादला नहीं होता है तो वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे।

अजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, 15 दिसंबर 2022 को जिला निर्माण समिति के नोडल अधिकारी ने मुझे स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब मुझे सक्षम अधिकारी के सामने आकर 3 दिन के भीतर देना था। 16 दिसंबर को मैं कलेक्टर से मिलने गया लेकिन कलेक्टर मुझसे मिलने से मना कर दिए। इसके बाद मैंने नोडल अधिकारी के सामने जवाब पेश किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि मुझे कलेक्टर के सामने उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करना है।

शनिवार और रविवार 2 दिन छुट्टी होने के कारण नहीं मिल पाया। लेकिन सोमवार को जब कलेक्टर से मिलने गया तो उन्होंने फिर से मुझसे मिलने मना कर दिया। वजह बताई की आज आम जनता से मिलने का समय है। विधायक के दबाव में कलेक्टर मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। गलत ढंग से मेरे कामों को निरस्त किया जा रहा है। मैं कलेक्टर से मिलने उनके घर नहीं गया था बल्कि कलेक्ट्रेट कार्यालय आया था। मैं कोई VIP नहीं बल्कि मैं भी एक आम नागरिक हूं। भीख मांगने नहीं बल्कि अपना अधिकार मांगने आया था। लेकिन फिर भी मेरी नहीं सुनी जा रही है।

अजय सिंह ने कहा कि, जिस तरह से विधायक विक्रम मंडावी के दबाव में आकर कलेक्टर राजेंद्र कटारा मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। मैंने इस बात की जानकारी प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके दो अलग-अलग नंबर पर मैसेज कर दी है। CM से गुजारिश की है कि कलेक्टर राजेंद्र कटारा को सप्ताहभर के अंदर जिले से हटाया जाए। यदि नहीं हटाए जाते हैं तो अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर लूंगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026