छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पोलिंग बूथ पर भूपेश बघेल के सामने भिड़े कांग्रेसी और भाजपा के कार्यकर्ता!

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की खबर आ रही है।

खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने पहुंच कर बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली।

ख़बर शेयर करें: