छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कांग्रेस ने काटी सिटिंग एमएलए की टिकट.. पार्टी से बगावत कर जोगी कांग्रेस से उतरे मैदान में..

सरायपाली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए जब से कांग्रेस और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। तब से कई नेताओं नाराजगी देखने को मिल रही है। अब नेता दूसरे पार्टियों का रूख बदल रहे हैं। इसी बीच चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरायपाली के कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब JCCJ का दामन थाम लिया है।

अमित जोगी ने गुरुवार को उन्हें JCCJ में सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें कि JCCJ ने सरायपाली से किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी बनाया है। अब कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे। किस्मत लाल नंद कांग्रेस की टिकट पर 2018 में सरायपाली से चुनाव लड़े थे।

पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से रिटायर हुए किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट दिया था। वो सरायपाली से चुनाव जीते भी थे, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस की जारी हुई लिस्ट में किस्मत लाल नंद को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। चर्चा थी कि किस्मतलाल नंद अपना पाला बदल सकते हैं। जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर JCCJ में शामिल हो गए हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026