छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू! आज तय होंगे सभी 90 विधानसभा के लिए सिंगल नाम..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज रविवार शाम को राजीव भवन में शुरू हो गई है। इस कमेटी में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सिंगल नाम तय किए जाएंगे। इसके बाद इन नामो को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में में भेजा जाएगा। इसका मतलब कि कांग्रेस प्रत्याशियों के के नाम की घोषणा में अभी और लंबा इंतजार होगा।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करीब 2000 आवेदन आए थे। जिसमें से काट छाट के बाद 200 प्रत्याशियों के नाम फिल्टर किए गए। 40 विधानसभा सीट के लिए सिंगल नाम तय है और बाकी 50 विधानसभा में दो से तीन उम्मीदवारों की सूची फिल्टर की गई है। आज की मीटिंग में इन सभी में सिंगल नाम के लिए मंथन किया जाएगा।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

इस मीटिंग की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन कर रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत नीता डिसूजा समय अन्य बड़े नेता शामिल है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026