छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आरक्षक गिरफ्तार! पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर दो साल तक करता रहा रेप..

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक महिला ने एक पुलिस आरक्षक पर डरा धमका कर दो साल तक बलात्कार करने का अपराध दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी पुलिस होने की धमकी भी देता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना का है।

हिरासत में आरोपी आरक्षक

पति से चल रहा था विवाद

सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था।

काम को लेकर दोनों के बीत बातचीत होने लगी

इस बीच दोनों की जान पहचान हुई थी। आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि वह केस को और ज्यादा मजबूत बना देगा। दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया।

पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर करता रहा रेप

इसके बाद 2022 से लगातार 2 सालों तक पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। 17 जुलाई को पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। जिस पर आरक्षक अशोक भारती को थाना तलब किया गया। आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026