छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोरोना की छत्तीसगढ़ में एंट्री! दो दिन में पांच पोजीटिव मरीज.. शुक्रवार को रायपुर और दुर्ग में मिले दो मरीज

Corona in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2 दिन के भीतर पांच कोरोना मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 22 दिसंबर को दो मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को प्रदेश घर में कल 1358 सैंपलों की जांच हुई थी जिसमें यह दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके पहले हुई जांच में रायपुर बिलासपुर और कांकेर से एक-एक संक्रमित मरीज मिले थे।

इसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों रायपुर और दुर्ग में में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली बैठक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को तमाम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक ली है। इस बैठक में सीएमएचओ, सिविल सर्जन तथा राज्य स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से कहा है कि अगर आपात स्थिति बनती है तो उस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी अस्पतालों में की जाए। सभी अस्पतालों में दवाओं, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता परखी जाए। इसके साथ ही अस्पतालों में मौजूद तमाम उपकरणों को गतिशील बनाए रखने के लिए समय-समय पर मॉकड्रिल किया जाए। 

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026