छोड़कर सामग्री पर जाएँ

21 साल की काली जीन्स और काली टी शर्ट पहने लड़की की मिली लाश! लाश तीन दिन पुरानी.. हत्या का शक..

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में रविवार को एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गयी है। प्रथम दृष्टिया युवती की हत्या की गयी है। फारेंसिक टीम को युवती के सर पर जख्म के निशान मिले हैं। घटना पलारी थाना क्षेत्र के कोड़िया की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक 21-22 साल की युवती की लाश कोड़िया मुक्तिधाम में मिली है।

युवती की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर युवती की पहचान आसमा मनहरे के रूप में हुई है। युवती की हत्या क्यों की गयी, वहां शव लाकर फेंका गया या फिर हत्या उसी जगह पर की गयी? उन तमाम सवालों का जवाब पुलिस ढूंढ रही है। जानकारी के मुताबिक आधार कार्ड के आधार पर युवती आसमा मनहरे भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्रा तुरमा की रहने वाली है।

जींस और टी शर्ट में मिली युवती की लाश के पास ही एक बैग भी है, वहीं युवती के पैर में सैंडल भी है। आशंका है कि युवती की हत्या कर वहां ठिकाना लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक युवती काले रंग की जींस और काली टी शर्ट पहनी है। शव के पास एक कपड़े का बैग भी मिला। युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला। लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। मिले पते के आधार पर पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026