छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एसपी ऑफिस के सामने मकान में मिली एक महिला की लाश! जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान..

छत्तीसगढ़ के कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में 70 वर्षीय महिला की लाश मिली है. जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान मिले हैं. महिला अकेले घर में रहती थी. वहीं इस कत्ल के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

दरअसल, कांकेर कोतवाली प्रभारी अजय साहू ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई अपने भतीजे के साथ रहती थी. भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था. तब से महिला अकेले घर मे रहती थी. 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने सूचना दी. महिला मृत हालात में घर में जमीन पर पड़ी है.महिला के जबड़े में चोट के निशान हैं. जमीन पर काफी खून भी बहा पड़ा है. भतीजे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. अभी हत्या और हादसे को लेकर जांच जारी है।

जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. डॉग स्कॉयड की भी मदद ली जा रही है. गौरतलब हो कि जिस घर से महिला की लाश मिली है, उसके ठीक सामने एसपी कार्यलय है. ऐसे में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026