छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बलि का बकरा बनकर आया मौत! जिसने बलि दी उसी के….

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां बलि का बकरा एक आदमी की मौत का कारण बन गया। दरअसल, सूरजपुर जिले के खोपा धाम में ग्रामीणों ने एक आयोजन करके बकरे की बलि दी। उसके बाद मांस को पकाया गया और सबको परोसा गया। एक 50 साल के व्यक्ति ने बकरे की आंख खा ली, जिसके बाद उसके गले में दिक्कत शुरू हुई।

सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उसे आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सूरजपुर से सटे ग्राम पर्री की है। मदनपुर गांव के

निवासी 50 वर्षीय बागर साय रविवार को प्रसिद्ध खोपा धाम पहुंचा था। उसमें कुछ ग्रामीण भी थे। खोपा धाम में उसने कभी कोई मन्नत मांगी थी और मन्नत पूरी होने के बाद वो बकरे की बलि देने आया था।

यहां पूजा करने के बाद उसने बकरे की बलि दी और अपने साथियों की मदद से बकरे के मांस की सब्जी बनाई। मांस की सब्जी से आंख निकालकर बागर खाने लगा। कुछ देर बाद उसके गले में दिक्कत शुरू हुई। दिक्कत बढ़ने पर उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गले में कुछ फंसने की पुष्टि की। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने लगी और फिर उसकी मौत हो गई। अस्पताल में बागर की मौत के बाद उसके साथियों ने परिजनों को सूचित किया। मौके पर परिजनों को शव सौंप दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026