छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखे वीडियो: डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानो ने तीन महिलाओं समेत नौ नक्सलियों को मार गिराया! उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से बोले; समर्पण करें, सरकार बातचीत के लिए तैयार!

नारायणपुर 30 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत नौ नक्सलियों को मार गिराया है।

राज्य के गृह विभाग का कामकाज संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से आग्रह किया है कि वे समर्पण करें एवं सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है।

सोमवार रात को नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ़) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग छह बजे जब सुरक्षाबल के जवान टेकमेटा और काकूर गांवों के मध्य जंगल में थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

इस बारे वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि

इस बारे में जिला नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 महिला और 6 पुरुष नक्सली मारे गए हैं। 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, साथ ही AK47 सहित बड़ी मात्रा में आयुध बरामद किए गए हैं।

इसमें कोई सैनिक घायल नहीं हुआ है, किसी को खरोंच तक नहीं आई है। यह एक बड़ी सफलता है। इस सफलता के लिए डीआरजी और एसडीएफ के जवान बधाई के पात्र हैं, जिनकी संयुक्त पार्टी ने इसे संचालित किया। हम चाहते है बस्तर में शांति हो और विकास हो।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026