अयोध्या में आयोजित “रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह” के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस (DRY DAY) रहेगा। उस दिन छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकाने और बार बंद होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है।
इसके अलावा यह भी बतया गया है कि भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रदेश भर में खुशी का माहौल है. रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सुगंधित चावल के बाद अब छत्तीसगढ़ किसान संघ द्वारा सब्जियों की खेप भी अयोध्या रवाना की जाएगी।



