छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुर्ग बस एक्सीडेंट अपडेट: अब तक 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि! 15 लोग घायल! 10 की हालत गंभीर! मृतकों में 3 महिलाएं भी….

छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी।

हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1777793375518724427

वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की

कर्मचारियों को फैक्ट्री से लेकर निकली थी बस
मंगलवार रात करीब 8 बजे यह बस केडिया डिस्टलरी प्लांट से कर्मचारियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान खदान पारा में 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हुई।

घायलों को कुम्हारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रायपुर AIIMS लाया गया। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की।

डिप्टी CM ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
डिप्टी CM विजय शर्मा घायलों का हाल जानने के लिए रायपुर AIIMS पहुंचे। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और परिजन ने बताया है कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। जांच के बाद बाकी बातें साफ होंगी।

https://twitter.com/vijaysharmacg/status/1777794040655749232

डिप्टी CM ने कहा- यह भी जांच होगी कि फैक्ट्री ने कर्मचारियों के सुरक्षा के क्या उपाय किए थे, उनका बीमा था या नहीं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रपति, PM, CM ने जताया दुःख

https://twitter.com/narendramodi/status/1777764835792740431
https://twitter.com/JPNadda/status/1777908023052132812

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026