छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कांग्रेस के महाधिवेशन से पहले छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी रेड! पीसीसी कोषाध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों विधायको नेताओ के घर में चल रही छापेमारी! सीएम भूपेश बघेल कर रहे लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस..

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी ने छापामारी की है और इस बार छापामारी कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियो और विधायक के घर पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी पिछले रात से ही छापे की तैयारी में जुट गई थी। छत्तीसगढ़ में कथित कोयले पर प्रति टन ₹25 अवैध वसूली को लेकर ईडी ने 500 सौ करोड़ से अधिक उगाही की बात कही है। इसे लेकर आईएएस अधिकारियों और कोयला व्यापारी ट्रांसपोर्ट समेत आठ लोगों को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार किया है। रायगढ़ की पूर्व कलेक्टर रानू साहू भी कटघरे में है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, सीएम भूपेश बघेल के करीबी विनोद तिवारी के यहां छापेमारी की खबर है आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी को कांग्रेस का महा अधिवेशन होना है इसमें देशभर के राष्ट्रीय स्तर के कई कांग्रेसी नेता इसमें शिरकत करने वाले हैं। लेकिन उससे ठीक पहले ईडी की कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों विधायक के घर पर रेड ने भूचाल मचा दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बारे में कहा है कि

“छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष  और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में छापेमारी को लेकर 12:00 बजे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। जिसे नीचे दिए गए लिंक पर आप देख सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026