छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंजीनियर बना शातिर चोर: चोरी करने घुसा मगर नही की चोरी! पति-पत्नी का अंतरंग वीडियो बनाया और शुरू की ब्लैकमेलिंग..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चोरी करने के नियत से घुसे एक युवक ने पहले तो पति-पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर पति को वीडियो भेजकर 10 लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, अहिरवारा के वार्ड-2 निवासी विनय कुमार साहू (28) आदतन चोर है। पुलिस ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर चुका है। वह एक मकान में चोरी करने घुसा तो पति-पत्नी निजी पलों में लीन थे। इस दौरान चोर ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया और बिना चोरी किए चला गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी उनके घर में दो बार चोरी कर चुका था।

पुलिस हिरासत में आरोपी

अलग-अलग नंबरों से भेजता था वीडियो

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, उनके वॉट्सऐप पर अलग-अलग नंबर से उनके पर्सनल वीडियो आ रहे हैं। वीडियो भेजने वाला ब्लैकमेल कर रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि, अगर 10 लाख रुपए नहीं नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस के साथ ही SCCU की टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने नंबरों को ट्रेस किया और आरोपी विनय साहू तक जा पहुंची। पूछताछ में उसने अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें भेजकर रकम मांगने की बात स्वीकार कर ली।

सब्जी लेने जाता तो चोरी करता था मोबाइल

पुलिस ने बताया कि, आरोपी चोर कभी भी वीडियो अपने नंबर नहीं भेजता था। वो सब्जी लेने भीड़ वाली जगहों में जाता था। वहां मौका देखकर लोगों का मोबाइल चोरी कर लेता। इसके बाद उस नंबर से शिकायतकर्ता को वीडियो भेजकर धमकी देता था।

डीएसपी क्राइम हेमप्रकाश नायक ने दावा किया है कि, आरोपी ने पैसों की डिमांड तो की है, लेकिन उसने यह वीडियो कहीं वायरल नहीं किया है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद करने लगा चोरी

आरोपी विनय कुमार साहू इंजीनियरिंग पास है। वह कई सालों से बड़े ही शातिर तरीके से चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसे आज तक नहीं पकड़ पाई थी। इस बार उसने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, जिससे वो पुलिस के राडार में आया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026