छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मायके में घुसकर पत्नी पर चलाई तलवार! बचाने आयी दादी के भी सिर पर मारी तलवार..

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम सोठी में युवक ने मायके आई पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आई दादी सास के सिर में भी युवक ने तलवार से वार किया। हमले में घायल दोनों महिलाओं का अस्पताल में उपचार कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोटा क्षेत्र के ग्राम नेवरा में रहने वाली भारती पांडेय का सीपत क्षेत्र के ग्राम सोठी में मायका है। महिला अपने तीन बच्चों को लेकर मंगलवार को मायके आई है। गुस्र्वार की रात भारती का पति गिरजाशंकर पांडेय वहां आया।

इस दौरान भारती अपनी दादी के साथ घर में थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। युवक ने आते ही अपनी पत्नी से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उसने पूजा कमरे में रखे तलवार को निकालकर पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। विवाद के बीच ही उसने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ में चोटे आई। लहूलुहान भारती को देख उसकी दादी बचाने आई। इस दौरान युवक ने अपनी दादी सास के सिर में तलवार से वार कर दिया। इस बीच महिला ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के आने पर युवक भाग निकला।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026