छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रख्यात गायक दिलीप षडंगी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साहित्य और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा.. नाराजगी की बताई ये वजह

रायगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात गायक दिलीप षडंगी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है। इसके पीछे वजह उन्होंने बताया कि कलाकारों के सम्मेलन और उत्थान के लिए मुख्यमंत्री एवं संस्कृति मंत्री के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के 5 साल में कई बार निवेदन किया मगर उनके सहयोग के कारण छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार उनकी पार्टी और प्रकोष्ठ से अलग होते गए। जिससे वे दुखी है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि

निवेदन है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था।

किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । तद्सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय, एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा ।

अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।

प्रख्यात गायक दिलीप षडंगी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026