छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नशे की हालत में रंगरलिया मनाते पकड़े गए महिला पंच और पंचायत सचिव ! ग्रामीणों ने पीटा ! उतरा नशा तो महिला पंच ने खाया जहर, सचिव फरार !

कुछ समय बाद महिला पंच अपने साथियों से यह कहकर वहां से निकल गई कि उसके भाई का फोन आया है

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक खबर सामने आई है. जहां पंचायत सचिव और महिला पंच नशे में धुत मिले हैं। महिला पंच के साथ पकड़ाए पंचायत सचिव की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत आसरा के पंच बीते दिनों ग्राम के सरपंच द्वारा राशि में हेराफेरी की शिकायत करने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय गए थे। कुछ समय बाद महिला पंच अपने साथियों से यह कहकर वहां से निकल गई कि उसके भाई का फोन आया है। वह उसके साथ जा रही है। डोंगरगांव से ही वह महिला पंच आसरा के पंचायत सचिव के साथ मोटर सायकल पर बैठकर चली गई। शाम को जब पंच वापस अपने ग्राम आसरा पहुंचे तब तक महिला पंच घर नहीं लौटी थी। इस बीच महिला पंच का पति उसे लेकर पूछताछ करता रहा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला पंच का कोई पता नहीं चला।

बताया गया कि इसी दौरान ग्राम पांडेटोला के कुछ लोगों ने आसरा के ग्रामीणों को मोबाईल पर यह जानकारी दी कि उनके गांव का निलंबित सचिव और एक महिला पंच को उन्होंने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। दोनों शराब के नशे में धुत थे।

यह जानकारी मिलते ही ग्राम आसरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में पांडेटोला पहुंचे तब तक पांडेटोला के ग्रामीणों ने रंगरेलियां मनाते पकड़े गए निलंबित पंचायत सचिव की जमकर धुनाई कर दी। जब आसरा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब भी पंचायत सचिव व महिला पंच शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने किसी तरह समझा बुझाकर शराब के नशे में धुत महिला पंच को उसके पति को सौंपा और उन्होंने भी पंचायत सचिव की पिटाई कर दी।

सरकारी क्वार्टर में ताला जड़कर हुआ फरार

बताया जाता है कि शराब का नशा उतर जाने के बाद महिला को अपने कृत्य पर शर्मिंदगी हुई, जिसके चलते उसने जहर सेवन कर लिया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

महिला पंच की इस हरकत से गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पंच के साथ शराब के नशे में रंगरेलियां मनाते निलंबित पंचायत सचिव रंगे हाथों पकड़ा गया था। निंलंबित सचिव ने अपने सरकारी क्वार्टर में ताला जड़ दिया और अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गया। मामले में यह भी बताया गयाकि वह गृह ग्राम मोहला मानपुर क्षेत्र का रहने वाला है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026