छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप! चारो गिरफ्तार..

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया है। युवक अपनी प्रेमिका को बहाने से बाइक में बैठा कर सुनसान खेत में ले गया और रात भर दुष्कर्म करने के बाद अगले दिन अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर कोंडागांव पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि देवडोबरा गांव के निवासी राजेश शौरी (उम्र 21 साल) के साथ उसका प्रेम संबंध था। 24 जनवरी की रात को शादी में जाने को कह कर वह अपने साथ उसे बाइक में बैठा कर ले गया। जहां सुनसान खेत में उसके साथ बलात्कार किया। राम भर उसे खेत के मचान पर बंधक बनाकर रखा और अगले दिन सुबह वह अपने तीन दोस्तों को लेकर आया और फिर सभी ने मिलकर उसके साथ फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

कोंडागांव पुलिस ने इस मामले में युवती की शिकायत पर राजेश शौरी (21 वर्ष) और तीन साथी नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) चारों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026