छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चेट्रीचण्ड्र महोत्सव के लिए 23 मार्च को सामान्य अवकाश घोषित… मगर सबके लिये लिये नहीं…


  • चेट्रीचण्ड्र 23 मार्च को नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों के लिए सामान्य अवकाश घोषित
  • प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे
  • समस्त शालाओं में 23 मार्च को पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत् रहेगी

रायगढ़, 22 मार्च2023/ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के सभी नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी की गई है। इस दौरान राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे। नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि समस्त शालाओं में 23 मार्च को पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत् रहेगी। शेष के लिए 23 मार्च चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव का अवकाश रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026