छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वैरियेन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव के लिए जन जागरूकता लाने गाइडलाइन जारी

छत्तीसगढ़ : भारत सरकार के द्वारा कोविड के नए वेरिएंट से बचाव हेतु निर्देश प्राप्त हुए है। जिसमे अन्य देशों की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा देश के सभी राज्यों का अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है। इसी के परिपालन में छ.ग. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी जिलों में कोविड-19 के नये वैरियेन्ट ओमिक्रॉन बीएफ-7 से बचाव के लिए व्यवहार परिवर्तन एवं जन जागरूकता लाने गाइडलाइन जारी किया गया है।

कोविड से मिलते जुलते लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार सांस लेने में समस्या, सरर्दद होने पर कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं एवं तत्काल डॉक्टर से सम्पर्क करें। कोविड-19 धनात्मक पाए जाने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जाए तथा पॉजिटिव प्रकरणों का उपचार किया जाए। संक्रमित व्यक्ति कोविड-19 के आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोए अथवा एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक रुमाल से ढकें। जिला कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिले के आमजनों से अपील की है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए उपरोक्त बिंदुओं का पालन करें और स्वयं एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026