छोड़कर सामग्री पर जाएँ

श्याम मंदिर के बाद होंडा शोरूम चोरी का भी पर्दाफाश: कर्मचारी निकला चोर, 3.52 लाख नकद व बाइक बरामद

रायगढ़, 23 जुलाई 2025। रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में स्थित शारदा होंडा शोरूम में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। घटना के महज दस दिनों के भीतर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है और उसके कब्जे से ₹3.52 लाख नकद व चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि शोरूम का ही कर्मचारी निकला। आपको बता दे कि  उस रात शहर में श्याम मंदिर में भी चोरी हुई थी। जिसका खुलासा आज रायगढ़ पुलिस ने किया।

घटना का विवरण

14 जुलाई को चैतन्य नगर निवासी पंकज अग्रवाल ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जुलाई की रात अज्ञात चोर ने शारदा होंडा शोरूम के ऑफिस से लॉकर समेत ₹3,72,570 की नकदी चुरा ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जूटमिल में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 247/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

नगदी के साथ चोर

CCTV जांच

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में जांच टीम ने शोरूम और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। साथ ही शोरूम के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की गई। इस दौरान एक स्टाफ दिनेश साहू (40 वर्ष), निवासी ग्राम कोतरलिया पर शक गहराया, जो घटना के बाद से गायब था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला।

गिरफ्तारी

मुखबिर तंत्र की मदद से 23 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि दिनेश साहू अपने गांव में छिपा हुआ है। टीम ने तत्काल ग्राम कोतरलिया में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बाइक भी जब्त की

बरामदगी

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि कुछ रकम खर्च हो चुकी है, जबकि बाकी रकम लॉकर सहित उसके घर के बाड़ी में छिपाई गई थी। पुलिस ने उसके मेमोरण्डम के आधार पर चोरी में प्रयुक्त हीरो होंडा सीडी डॉन बाइक (कीमत करीब ₹30,000) और ₹3,52,240 नगद बरामद कर लिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026